राष्ट्रीय मुद्रा और इसमे प्रतीक चिन्ह

Updated on 29-10-2022 03:20 AM
संजय दुबे 

  आम आदमी पार्टी(आप)  के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दीपावली पर्व के साथ साथ आगामी हिमांचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि भारतीय मुद्राओं में प्रथम पूज्य भगवान गणेश और धन की देवी  लक्ष्मी  को भी प्रकाशित करने की मांग की है। अनेक बार भारतीय मुद्रा में देश के प्रख्यात लोगो मे सुभाषचंद्र बोस, भीमराव अंबेडकर , एपीजे अब्दुल कलाम सहित भगतसिंह, चंद्रशेखर
 के चित्र लगाने की भी मांग होते रही है पर कौन व्यक्तित्व भारतीय पत्र मुद्रा में स्थान पायेगा ये  रिज़र्व बैंक और भारत सरकार पर निर्भर करता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना1 अप्रैल 1935 में हुई थी। इसके बाद भारतीय मुद्रा के प्रकाशन का काम शुरू हुआ था। सबसे पहले1938 में भारतीय मुद्रा के रूप में 5 रुपये का नोट छपा था जिसमे ब्रिटेन के सम्राट जार्ज षष्ठम का चित्र लगा हुआ था। 1938 के फरवरी माह में 10,100,1000 के और जून में 10000 के नोट छापे गए जिनमे जार्ज षष्ठम के चित्र लगाए गए थे। 1946 में 10000 का नोट बंद कर दिया गया।
           आज़ादी के बाद 1949 में भारतीय पत्र मुद्रा में जार्ज षष्ठम का चित्र हटा दिया गया और अशोक स्तम्भ का चित्र लगाया गया। 1969 का वर्ष महात्मा गांधी के जन्म की 100वी जयंती थी। जिस प्रकार अमेरिका के डॉलर में अमेरिका के प्रथम व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित जार्ज वाशिंगटन का चित्र लगा होता है  उसी प्रकार भारत के पत्र मुद्रा1,2,5,10,और 100 के नोट में महात्मा गांधी का चित्र लगाया गया। ये चित्र उनके सेवाग्राम के सामने बैठे हुए थी।  अक्टूबर 1987 में महात्मा गांधी की वर्तमान में प्रचलित पत्र मुद्रा में प्रकाशित चित्र का चयन किया गया। ये चित्र 1946 में वाइसरॉय हाउस( वर्तमान राष्ट्रपति भवन) के सामने  खिंची गयी थी। अवसर था ब्रिटिश सेक्रेटरी फेड्रिक पेथिक लॉरेंस से मुलाकात का, ये चित्र किस फोटोग्राफर ने खींचा इसकी जानकारी नही है।
 आर बी आई एक्ट 1934 की धारा 25 के अनुसार रिज़र्व बैंक और भारत सरकार मिलकर  मुद्रा में किस व्यक्ति या स्थान का चयन करना है ये तय करते है। पत्र मुद्रा में रॉयल बंगाल टाइगर, आर्यभट्ट, खेत, शालीमार गार्डन, सहित गेटवे ऑफ इंडिया  का चित्र प्रकाशित किया जा चुका है।अक्टूबर और नवंबर 2000 में क्रमशः 1000 और 500 के नोट छापे गए थे।2016 के नोटबन्दी के बाद 1000 के नोट बंद कर2000 के नए नोट मुद्रित किये गए है अब कौन सा व्यक्तित्व नोट में स्थान पायेगा ये आर बी आई और भारत सरकार पर निर्भर करता था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 April 2023
संजय दुबे   शिक्षा, एक शब्द है जिसमे व्यापक रूप से  किसी या किन्ही विषयो पर व्यवस्थित ज्ञान का  अर्थ निहित है।  किसी भी देश मे जब तक शिक्षण संस्थानो ने…
 16 January 2023
संजय दुबे  मकर सक्रांति को भारतीय संस्कृति में दान का पर्व माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के प्रारंभ को भीष्म के इस दुनिया से विदा होने का दिन भी…
 18 December 2022
संजय दुबे  तब के जमाने मे जब ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव था तब  निरक्षरता के चलते ग्रामीण परिवेश में रहने वाले अपनी सोंच और समझ से कठिन शब्दो का…
 29 October 2022
संजय दुबे   आम आदमी पार्टी(आप)  के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दीपावली पर्व के साथ साथ आगामी हिमांचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से…
 08 October 2022
    संजय दुबे भारत के संविधान में व्यवस्थापिका द्वारा बनाये गए  कानूनों का पालन करने के लिए कार्यपालिका बनाई गई है। आम जनता के हिट के लिए  कार्य करने के…
 07 October 2022
            संजय दुबे की बात          कल गली, चौराहे सहित  मैदानों में लघु आकार से लेकर मध्यम और ऊंचे रावणो का दहन हुआ।…
 29 September 2022
विश्व "दिल" दिवस                      संजय दुबे की बात आज अंग्रेजो का world heart day है। हिंदी में heart को दिल कहा जाता…
 28 September 2022
रंग बना बसंती भगत सिंह        संजय दुबे की बात  उपकार फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी  की परिकल्पना की वास्तविकता थी। जय जवान जय किसान…
 23 September 2022
         _डॉ0 ओ0पी0 मिश्र_ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ रही हैं और लोग जुड़ भी रहे हैं । भाजपा…
Advt.