दान की महिमा

Updated on 16-01-2023 01:36 AM
संजय दुबे 


 मकर सक्रांति को भारतीय संस्कृति में दान का पर्व माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के प्रारंभ को भीष्म के इस दुनिया से विदा होने का दिन भी माना जाता है। इसी दिन से द्वापर की विदाई और कलयुग के आगमन का भी माना जाता है।
कलयुग को महाभारत के घर, परिवार, समाज, राज्य, देश मे स्थाई भाव से निवास करने का भी श्राप भी माना   जाता है इस कारण इसके निदान के लिए समर्थ को असमर्थ के प्रति दया भाव रखने के लिए "दान संस्कृति" को बराबर से रखा गया है।  मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ के दान से दान परंपरा जीवित रहने की  भी परिकल्पना की जाती है।
 हमारे देश मे हर उत्कृष्ट कार्य के लिए उदाहरण उपलब्ध है। दान के मामले में भी आज भी सर्वश्रेष्ठ उदाहरण के रूप में दधीचि का नाम लिया जाता है।  ऋषि दधीचि ने मानव कल्याण के लिए अपना शरीर दान कर दिया था ताकि उनके अस्थि से वज्र बनाया  जाकर व्रतासुर का वध किया जाना संभव हुआ था। राजा बलि ने वामन अवतार लिए ईश्वर को  दान के रुप मे अपना सर्वस्व देने के साथ साथ अपने को भी समर्पित कर दिया था। राजा शिवि को एक कबूतर के मांग पर अपना सारा शरीर दान करना पड़ गया था। राजा हरिश्चंद्र ने दान की प्रतिज्ञा पूर्ण करने के लिए खुद को डोम राजा के यहां बेच दिया था। अंगराज कर्ण का दान भी श्रेष्ठ दान माना जाता है। जीवन से लेकर मृत्यु तक उनसे दान लेने की परीक्षा होते रही। कर्ण इन परीक्षाओं में कभी भी असफल नही रहे।
 भारतीय संस्कृति में हर व्यवस्था को लिखित रूप से रखा गया है दुख की बात ये है कि इनका प्रचार प्रसार बेहतर ढंग से नही हुआ है। हम लोग केवल दान जानते है लेकिन दान के प्रकार, और उनके परिणाम को नही जानते है।
दान तीन प्रकार के होते है-  शुक्ल, मिश्रित,औऱ कृष्ण। शुक्ल दान में शास्त्र,ज्ञान,योग,परंपरा और पराक्रम दिया जाता है। इस दान के कारण सुख की प्राप्ति होती है मिश्रीत दान में कुसीद कृषि, वाणिज्य  दिया जाता है। इसमे सुख -दुःख की प्राप्ति होती है। कृष्ण दान सेवा, धूत और चौर्य से प्राप्त संपत्ति का दान होता है जिससे केवल दुःख प्राप्त होते है।
  द्रव्य के रूप में जो दान दिया जाता है उसकी तीन  स्वरूपहोती है 1 दान 2 भोग 3 नाश  के रूप मे होती है।दान का स्वरूप सात्विक, राजस ऒर तमस का होता है
 दान , महादान,लघुदान और सामान्य दान होता है जिसमे सामर्थ्य के साथ साथ भाव भी जुड़ा होता है।
 वेद के अनुसार  दान 16 प्रकार के होते है जिसमे तुलादान( अपने वजन बराबर का द्रव्य या सामग्री) को सबसे बड़ा दान माना जाता है। इसके लिए पूजा पाठ की दीर्घ प्रक्रिया होती है। विद्या, भू, अन्न,कन्या औऱ गो दान आज के युग मे महत्त्वपूर्ण दान है।
 दान के बारे में मिश्रीत राय भी है पहला ये कि दान गुप्त होना चाहिए। बाये हाथ को भी पता नही चलना चाहिए दूसरा ये की दान का सार्वजनीकरण होना चाहिए इससे अन्य लोग प्रेरित होते है।
अब यक्ष प्रश्न!
 आपने निश्वार्थ दान कब किया?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 April 2023
संजय दुबे   शिक्षा, एक शब्द है जिसमे व्यापक रूप से  किसी या किन्ही विषयो पर व्यवस्थित ज्ञान का  अर्थ निहित है।  किसी भी देश मे जब तक शिक्षण संस्थानो ने…
 16 January 2023
संजय दुबे  मकर सक्रांति को भारतीय संस्कृति में दान का पर्व माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के प्रारंभ को भीष्म के इस दुनिया से विदा होने का दिन भी…
 18 December 2022
संजय दुबे  तब के जमाने मे जब ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव था तब  निरक्षरता के चलते ग्रामीण परिवेश में रहने वाले अपनी सोंच और समझ से कठिन शब्दो का…
 29 October 2022
संजय दुबे   आम आदमी पार्टी(आप)  के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दीपावली पर्व के साथ साथ आगामी हिमांचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से…
 08 October 2022
    संजय दुबे भारत के संविधान में व्यवस्थापिका द्वारा बनाये गए  कानूनों का पालन करने के लिए कार्यपालिका बनाई गई है। आम जनता के हिट के लिए  कार्य करने के…
 07 October 2022
            संजय दुबे की बात          कल गली, चौराहे सहित  मैदानों में लघु आकार से लेकर मध्यम और ऊंचे रावणो का दहन हुआ।…
 29 September 2022
विश्व "दिल" दिवस                      संजय दुबे की बात आज अंग्रेजो का world heart day है। हिंदी में heart को दिल कहा जाता…
 28 September 2022
रंग बना बसंती भगत सिंह        संजय दुबे की बात  उपकार फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी  की परिकल्पना की वास्तविकता थी। जय जवान जय किसान…
 23 September 2022
         _डॉ0 ओ0पी0 मिश्र_ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ रही हैं और लोग जुड़ भी रहे हैं । भाजपा…
Advt.