क्या हेमामालिनी को मंत्री बनाया जायेगा

Updated on 08-06-2024 11:14 AM


संजय दुबे 
 भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट मथुरा लोकसभा क्षेत्र से हेमा मालिनी तीसरी बार जीत कर आई है। उन्होंने 2.93.407वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  कांग्रेस के मुकेश धनगर पराजित किया है।
 ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी  2014 में भी  राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को 3.30.743 वोट से हराया था।
2019में भी हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2.93.471वोट से हराया था।
 भारतीय फिल्मों में "सपनो के सौदागर"में हेमा मालिनी ,राज कपूर की नायिका के रूप में आई थी।  मूलतः दक्षिण की नायिकाओं ने भारतीय फिल्मों में एक नंबर की शीर्ष नायिका रही है। 
हेमा मालिनी की पहली फिल्म सपनो का सौदागर के रिलीज होने से पहले मुंबई में हेमा मालिनी के बड़े पोस्टर लगाए गए थे जिसमे उन्हे ड्रीम गर्ल का नाम दिया गया था। 
हेमा मालिनी ऐसी नायिका रही है जो  राज कपूर,शम्मी कपूर,शशि कपूर  सहित दिलीप कुमार , राजकुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार,धमेंद्र, देवानंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन सहित  विनोद खन्ना, ऋषि कपूर ,शाहरुख खान के साथ काम की है।
 ये उनका ही प्रभाव था कि भाजपा से धर्मेंद्र और सनी देओल को भी सांसद बनवा दिया था।
हेमा मालिनी 2003से2009तक राज्य सभा की भी सदस्य रही है।
 हेमा मालिनी, भारतीय संस्कृति की वाहक रही है। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने कभी भी अंग प्रदर्शन नही किया।  भारतीय नृत्य परंपरा  में भरत नाट्यम की वे सच्ची शिष्य है और 75वर्ष की हो जाने के बावजूद सतत नृत्य साधना में रत है।
 भाजपा से 30महिलाए  2024लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आई है। उत्तर प्रदेश से वे अकेली महिला है जो भाजपा से जीती है। मेनका गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेत्री हार गई  है  ऐसी स्थिति में हेमा मालिनी को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। संभवतः उन्हे संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाने की उम्मीद है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
संजय दुबे  29जूनसे बीते  पांच दिनों तक भारत के विश्व चैंपियन बनने का जश्न अधूरा सा लग रहा था।इसका कारण था कि विजयी टीम का पदार्पण देश में नहीं हुआ था।…
 02 July 2024
      संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा  के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर…
 30 June 2024
          संजय दुबे  किंग्सटन में खेले गए टी 20के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण…
 30 June 2024
       संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में एक परंपरा है।मैदान में बैठकर केलिप्सो की धुन बनाना और इस पर नाचना और गाना। कल जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच…
 29 June 2024
संजय दुबे  25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश  खुशी से झूम…
 08 June 2024
संजय दुबे  भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट…
 07 June 2024
संजय दुबे क्या देश में उत्तर प्रदेश का जनादेश, देश का जनादेश है? ये प्रश्न पिछले दो दिनों से मनोमस्तिष्क में है। कांग्रेस के 99सीट पाने के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस…
 02 June 2024
संजय दुबे  जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का…
 27 May 2024
संजय दुबे  चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल ये तय हो गया कि टाटा आईपीएल ट्रॉफी के हकदार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रहेगी।  एकतरफा फाइनल में सन सनराइजर्स हैदराबाद…
Advt.