दक्षिण अफ्रीका के हार के मायने

Updated on 30-06-2024 10:02 PM


          संजय दुबे 

 किंग्सटन में खेले गए टी 20के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, भारत के समान ही अपराजित  रहा था और फाइनल के सोलह ओवर तक भी उनकी उम्मीद बरकरार थी।
क्रिकेट, अनिश्चितता का खेल है,ये कल फिर सिद्ध हुआ और पासा पलटा जीतती टीम हार गई और हारती टीम जीत गई।
 दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज क्लासेन,डिकॉक, स्टबस और मिलर ने 142करोड़ भारतीयों के हाथ पांव फूला दिए थे।  गनीमत है कि भारतीय क्षेत्र रक्षकों ने इनमे से किसी को भी मौका नहीं दिया अन्यथा जश्न दक्षिण अफ्रीका मनाता और हम मातम पीटते । क्लासेन तो मानो रुकने का नाम ही नही ले रहे थे,डिकॉक,विराट कोहली जैसे खिलाड़ी है , रुक कर खेलना उनकी खासियत है लेकिन वे भी जाल में फंसे।
 अंततः भाग्य का गच्चा फिर खा गए लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका ने अपने ऊपर लगे चोकर या पनौती के लेबल को हटाने में सफलता हासिल की।  1991से दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट में फिर से प्रवेश मिला था इसके बाद से सीमित ओवर के मैच में वे अच्छा खेलने के बावजूद बुरे तरीके से हार जाते थे।  सेमीफाइनल में उनके सफर खत्म होने की गारंटी रहती थी। इस बार फाइनल पहुंचे है तो भविष्य में जीतेंगे भी।
  दक्षिण अफ्रीका , अंग्रेजो की दासता से निकला हुआ देश है और इस देश की टीम में अभी भी  यहां के मूल निवासियों का प्रतिनिधित्व कम है।आने वाले समय में दूसरी वेस्ट इंडीज की टीम का जन्म यहां होगा।
  दक्षिण अफ्रीका के आधे से ज्यादा खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते है।एक हद तक उनके साथ खेलने का फायदा भारत को मिला तो नुकसान उन्हे हुआ।  अंत  में बात खेल भावना की तो ओलंपिक का आदर्श वाक्य है कि जीतो तो गर्व नहीं हारो तो शर्म नही। सात रन से फाइनल हारना ,जीत से कुछ दूर ही रहना है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई,शुभकामनाएं। भविष्य उनका भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
संजय दुबे  29जूनसे बीते  पांच दिनों तक भारत के विश्व चैंपियन बनने का जश्न अधूरा सा लग रहा था।इसका कारण था कि विजयी टीम का पदार्पण देश में नहीं हुआ था।…
 02 July 2024
      संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा  के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर…
 30 June 2024
          संजय दुबे  किंग्सटन में खेले गए टी 20के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण…
 30 June 2024
       संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में एक परंपरा है।मैदान में बैठकर केलिप्सो की धुन बनाना और इस पर नाचना और गाना। कल जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच…
 29 June 2024
संजय दुबे  25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश  खुशी से झूम…
 08 June 2024
संजय दुबे  भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट…
 07 June 2024
संजय दुबे क्या देश में उत्तर प्रदेश का जनादेश, देश का जनादेश है? ये प्रश्न पिछले दो दिनों से मनोमस्तिष्क में है। कांग्रेस के 99सीट पाने के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस…
 02 June 2024
संजय दुबे  जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का…
 27 May 2024
संजय दुबे  चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल ये तय हो गया कि टाटा आईपीएल ट्रॉफी के हकदार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रहेगी।  एकतरफा फाइनल में सन सनराइजर्स हैदराबाद…
Advt.