पुरुष तो पुरुष महिलाओं ने भी क्रिकेट में किया कमाल

Updated on 02-07-2024 05:39 PM

      संजय दुबे 


 वेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा  के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर विश्व चैंपियन बने।  विश्व में वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बाद  भारत तीसरा  देश है, जिसने  दो बार टी 20 विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।  किंग्सटन में जीत का उन्माद दुनियां भर के भारतवासियों में है। इधर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी सफलता के ऐसे झंडे गाड़े है कि इनके जीत पर भी रश्क किया जा सकता है।
  दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे में तीन वनडे, एक टेस्ट और तीन टी 20मैच खेलने आई है। वनडे सीरीज को भारत ने 3-0से जीत लिया  है।  चेन्नई में खेले गए इकलौते टेस्ट में भारत की महिलाओ ने बेहतरीन खेल दिखाया।  चार दिन के टेस्ट में भारत की महिलाओ ने एक दिन में 525रन बनाए। 15मार्च 1877से अब तक खेले गए पुरुषो के 2537 टेस्ट और महिलाओ के149 टेस्ट में  पांच - पांच अवसर  ऐसे आए है जब एक ही दिन में 500से अधिक रन बने है। पुरुषो में भारत के खिलाफ  इंग्लैंड ने 1936 में एक दिन में 588रन बनाए थे। महिलाओ में एक दिन में 525रन बनाने का रिकार्ड  भारत ने बनाया है
।इसके पहले 2002में 509रन 9 विकेट  खोकर का रिकार्ड श्रीलंका ने बांग्ला देश  के खिलाफ बनाया था।
 भारत के ओपनर बेटर्स सैफाली वर्मा ने 205और स्मृति मांधना ने 149रन की पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 292रन की साझेदारी की। इनके अलावा ऋचा घोष (86)कप्तान हरमनप्रीत कौर(69) और जेमिमाह रॉड्रिक्स (55)ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने 603रन पर6 विकेट पर पारी घोषित कर दी।  दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में स्नेह राणा की शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। राणा  ने 25.3ओवर में 77रन देकर 8 विकेट लिए। स्नेह राणा ने दोनो पारियों में 10 विकेट भी लिए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केप ने74और लूस ने 65रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम रन पर ऑल आउट हो गई।
 भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन के लिए बुलाया और अगले दो दिन तक दक्षिण अफ्रीका की  और वोलवार्ड्ट  ने 122और लूस ने 109रन की शतकीय पारी खेलते  हुए 373रन बनाए।इसके बावजूद भारत के 603रन से केवल37 रन अधिक बना सकी।
 भारत की महिला ओपनर्स सैफाली वर्मा और एस  सुभा ने जीत के आवश्यक रन बना कर टेस्ट को दस विकेट से जीत लिया। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम को हराया है।
 भारत की महिला क्रिकेट टीम ने किंग्सटन में खेले जाने वाले पुरुषो के  फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को एक दिवसीय क्रिकेट में 3-0से हराया था तो वे प्रेरणा बनी थी। पुरुषो ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के पुरुषो की टीम को हराया तो वे महिलाओ के लिए प्रेरणा बने और महिलाओ ने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हरा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
संजय दुबे  29जूनसे बीते  पांच दिनों तक भारत के विश्व चैंपियन बनने का जश्न अधूरा सा लग रहा था।इसका कारण था कि विजयी टीम का पदार्पण देश में नहीं हुआ था।…
 02 July 2024
      संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा  के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर…
 30 June 2024
          संजय दुबे  किंग्सटन में खेले गए टी 20के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण…
 30 June 2024
       संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में एक परंपरा है।मैदान में बैठकर केलिप्सो की धुन बनाना और इस पर नाचना और गाना। कल जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच…
 29 June 2024
संजय दुबे  25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश  खुशी से झूम…
 08 June 2024
संजय दुबे  भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट…
 07 June 2024
संजय दुबे क्या देश में उत्तर प्रदेश का जनादेश, देश का जनादेश है? ये प्रश्न पिछले दो दिनों से मनोमस्तिष्क में है। कांग्रेस के 99सीट पाने के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस…
 02 June 2024
संजय दुबे  जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का…
 27 May 2024
संजय दुबे  चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल ये तय हो गया कि टाटा आईपीएल ट्रॉफी के हकदार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रहेगी।  एकतरफा फाइनल में सन सनराइजर्स हैदराबाद…
Advt.