आज धोनी के बराबर खड़े होने का दिन

Updated on 29-06-2024 02:41 PM

संजय दुबे 

 25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश  खुशी से झूम उठा था। कपिल देव के बाद  केवल सुनील गावस्कर दूसरे कप्तान थे जिनके नेतृत्व में भारत बेंसन एंड हेजेस कप 1985में जीता था।
 इन दो जीत के बाइस  साल बाद धोनी की कप्तानी में  2007 में भारत ने टी 20 का वर्ल्ड कप और 2011में वन डे वर्ल्ड कप जीता। 1983से 2024के बीच की अवधि में  भारत सौरव गांगुली और रोहित शर्मा के नेतृत्व में वन डे फाइनल में पहुंचा । टी 20के भी फाइनल में 2014में  भी भारत पहुंचा था लेकिन जीत रेत की तरह हाथ से फिसल गई। आज फिर भारत फाइनल में है और सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम है। 
इस बार का फाइनल दो नजरिए से महत्वपूर्ण है। पहला है टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए। आज उनका बतौर हेड कोच अंतिम अधिकृत दिन है। उनकी बिदाई के लिए रोहित शर्मा की टीम सहित पूरा देश चाह रहा है कि राहुल द्रविड़ कप हाथ में उठाकर कहे अलविदा भारतीय टीम, तुमने मेरे कोच होने का गुरु दक्षिणा दे दिया। दूसरा  नजरिया है कि बीसीसीआई भारत के अगले कप्तान के लिए चेहरे की तलाश में  दूरबीन लिए घूम रही है।  के एल राहुल,हार्दिक पांड्या के इर्द गिर्द कप्तानी अपनी निगाहे गड़ाए हुए है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन के कप्तान है ही, इसके पहले गुजरात टाइटन के भी कप्तान रह चुके है। के एल राहुल भी आईपीएल में के कप्तान रहे है। हार्दिक पांड्या को गुजरात से मुंबई की कप्तानी देना "गुजराती कनेक्शन" को पुख्ता करता है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियन की कप्तानी से विदा होना और हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाना भविष्य का संकेत है।
 मुझे अच्छे से याद है 1985 का बेंसन एंड हेजेस कप की जीत के बाद कप्तान सुनील गावस्कर का भाषण। सुनील ने कहा था कि हिमालय के शिखर पर चढ़ने के बाद देश के झंडे को लहराना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। आज में खुद को यहां पाकर अभिभूत हूं और आज कप्तानी से मुक्त होता हूं। सुनील गावस्कर की उम्र तब 36साल थी। रोहित शर्मा के 37साल के हो चुके है। ये बात जरूर है कि रोहित में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है लेकिन कप्तानी के बारे में उनको सोचना जरूर चाहिए। कप्तानी का भार किसी भी खिलाड़ी के लिए अतिरिक्त भार होता है। खास कर जब टीम संतुलित न हो तो और भी। फिलहाल रोहित शर्मा के पास अच्छी टीम है। इसके अलावा हर क्रम पर विकल्प बाहर बैठा हुआ है। खुद रोहित शर्मा बतौर  ओपनर बल्लेबाज देखे तो शुभमन  गिल और  यशश्वी जायसवाल  तगड़े ओपनर है।
 आज का दिन  रोहित शर्मा की टीम के साथ साथ देश के लिए भी उम्मीदों का दिन है। एक सौ बयालीस करोड़ जनता के उम्मीद पर रोहित शर्मा की टीम खरा उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीम को हरा कर फाइनल में पहुंचे है ये दो जीत आत्मविश्वास को लबरेज करेगी। विराट कोहली और ऋषभ पंत अगर अपनी क्षमता का पचास फीसदी भी योगदान विकेट के आगे दे दे तो दक्षिण अफ्रीका की पराजय तय है।
 तो शर्मा जी के बेटे रोहित, और देशवासियों के उम्मीदों के प्रतीक कप्तान रोहित शर्मा जी, आज  बल्ला वैसे ही चलाना जैसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ चलाया था। एक बात और है 2024के वर्ल्ड कप के कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है। निकोलस पूरन 
(वेस्ट इंडीज) 98 तक पहुंच पाए है। दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वालों के क्रम में दूसरे स्थान पर खड़े हो, आज पूरी कसर निकाल दो।
शुभ आशीष, देश दुआएं दे रहा है, जीत ही जाओ कप्तान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
संजय दुबे  29जूनसे बीते  पांच दिनों तक भारत के विश्व चैंपियन बनने का जश्न अधूरा सा लग रहा था।इसका कारण था कि विजयी टीम का पदार्पण देश में नहीं हुआ था।…
 02 July 2024
      संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा  के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर…
 30 June 2024
          संजय दुबे  किंग्सटन में खेले गए टी 20के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण…
 30 June 2024
       संजय दुबे  वेस्ट इंडीज में एक परंपरा है।मैदान में बैठकर केलिप्सो की धुन बनाना और इस पर नाचना और गाना। कल जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच…
 29 June 2024
संजय दुबे  25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश  खुशी से झूम…
 08 June 2024
संजय दुबे  भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट…
 07 June 2024
संजय दुबे क्या देश में उत्तर प्रदेश का जनादेश, देश का जनादेश है? ये प्रश्न पिछले दो दिनों से मनोमस्तिष्क में है। कांग्रेस के 99सीट पाने के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस…
 02 June 2024
संजय दुबे  जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का…
 27 May 2024
संजय दुबे  चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल ये तय हो गया कि टाटा आईपीएल ट्रॉफी के हकदार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रहेगी।  एकतरफा फाइनल में सन सनराइजर्स हैदराबाद…
Advt.