रनों की बौछार कर रहा था बल्लेबाज, अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया आउट

Updated on 02-08-2023 01:48 PM

नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं, हर समय आप पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं और हर कोई आपको अपने पिता की तरह अच्छा करते देखना चाहता है। इन सब बातों का एक अलग ही प्रेशर होता है। लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन सब बातों पर बिना कोई फोकस किए खुद पर ध्यान देते हैं और सफल भी होते हैं। अर्जुन इस समय देवधर ट्रॉफी में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मुकाबले में अपनी गजब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।


अर्जुन ने सेट बल्लेबाज की निकाली हवा
दरअसल, देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच मैच खेला गया। बता दें कि युवा अर्जुन तेंदुलकर इस टूर्नामेंट में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खेले गए इस मैच में सेट बल्लेबाज यश दुबे को चलता किया और अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट ली।
 
बल्ले से आग बरसा रहे थे यश दुबे
सेंट्रल जोन के लिए यश दुबे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने आते ही साउथ जोन के गेंदबाजों की कुटाई करना शुरू कर दिया। यश शुरू से ही अच्छी लय में लग रहे थे। उन्होंने धीरे-धीरे करके अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यश ने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ बाउंड्रीज भी लगाई। वह पूरी तरह से सेट हो गए थे। उनको आउट करना मुश्किल लग रहा था। फिर साउथ जोन के लिए 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने करिश्मा किया।
 
अर्जुन ने यश दुबे को 77 रन पर किया आउट
सेंट्रल जोन की पारी का 42वां ओवर साउथ जोन की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर डालने आए थे। तेंदुलकर की पहली गेंद पर सेट यश दुबे स्ट्राइक पर थे। यश ने अर्जुन की गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहा। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने अपने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया जिसके चलते उनके बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथ में चली गई।

ऐसे में खतरनाक दुबे 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हो गए। अर्जुन ने इसके अलावा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे शिवम मावी को भी 38 रन के स्कोर पर आउट किया। तेंदुलकर ने अपने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट लिए। साउथ जोन 7 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रहा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2023
नई दिल्ली: संजू सैमसन ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 41 गेंदों पर 51 रन बनाकर एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह…
 02 August 2023
त्रिनिदाद: ऐसा पहली बार देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली किसी सीरीज का हिस्सा हों और एक भी गेंद ना खेलें। जी हां, ऐसा वेस्टइंडीज…
 02 August 2023
टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स को छोड़ दिया जाए तो वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए लगभग हर पोजिशन पर तगड़ी फाइट है। विकेटकीपर के तौर पर संजू…
 02 August 2023
नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं,…
 02 August 2023
त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में बुरी…
 02 August 2023
द्वैपायन दत्ता, नई दिल्ली: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में बाजबॉल के अंदाज में खूब टेस्ट क्रिकेट में टी-20 के अंदाज में बवाल काटा। जब टीम के कप्तान बेन…
 04 May 2023
आईपीएल में  आइजीएल अति किसी भी चीज़ में बुरी होती है।क्रिकेट में भी अति हो रही है खासकर भारत मे। वैसे भी हम लोग साल भर टेस्ट, वनडे, टी 20 अंतरास्ट्रीय…
 01 May 2023
संजय दुबे  एडमंड हिलेरी औऱ सुनील गावस्कर दुनियां में दो ऐसे व्यक्तित्व है जिनके पास क्रमशः एवरेस्ट में चढ़ने औऱ टेस्ट क्रिकेट में पहलेपहल दस हज़ार रन बनाने का कीर्तिमान है।इनके…
 29 April 2023
संजय दुबे  अगर निर्वाचित  जनप्रतिनिधि अपने पर आ जाये तो क्या हो सकता है ? ये देखना हो दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बार जरूर देखना चाहिए। यहां देश के…
Advt.