रन की कीमत हम जानते है स्ट्रोक्स बाबू

Updated on 02-03-2023 01:27 AM

  संजय दुबे

 आजकल क्रिकेट की अधिकता के चलते कई बार लगता है कि क्रिकेट ही क्रिकेट क्यूँ!  लेकिन जब कभी रोमांच को सिर चढ़ कर बोलते देखो तो लगता है कि क्रिकेट ही बेहतर है। क्रिकेट को  games of indinate याने अनिश्चितता का खेल माना जाता है साथ ही games of genius  याने बुद्धिमानी का भी खेल कहा जाता है। दोनो वाक्यों का मिश्रण इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीचवेलिंगटन में  खेले गए दूसरे टेस्ट में देखने को मिला। ये मैच रोमांच  के  श्रेष्ठतम दौर का मैच कहा जा सकता है।146 साल के इतिहास में  खेले गए 2496 टेस्ट में दूसरी बार ऐसा हुआ जब जीत और हार के बीच केवल 1 रन का फासला था। क्रिकेट के इतिहास में जहां रिची रिचर्डसन(वेस्टइंडीज) और टीम साऊदी( न्यूज़ीलैंड) दो कप्तान जिंदगी भर 1 रन की जीत का जश्न मनाते रहेंगे वही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलन बॉर्डर और इंग्लैंड के कप्तान  बेन स्ट्रोक्स  के जेहन में 1 रन से हार का मलाल रहेगा।
 1902 में ही सबसे कम 3 रन से हारने जीतने का रिकार्ड बन गया था जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसमे सुधार हुआ 1993 में जब वेस्टइंडीज ने एडिलेड में 1 रन से ऑस्ट्रेलिया को ही हराया था।
              एडिलेड टेस्ट में कोर्टनी एम्ब्रोस मैच के हीरो रहे थे जिन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे।  वेलिंगटन टेस्ट में नेल वागनर ने जादू दिखाया सबसे बड़ी बात ये थी कि  न्यूज़ीलैंड फॉलोऑन का सामना कर रहा था। ये भी टेस्ट इतिहास में 4 था अवसर था जब फॉलोऑन खेलने वाली टीम को जीतने का अवसर मिला
 1894 औऱ 1981 में इंग्लैंड ने ये उपलब्धि अपने नाम किया था। दोनो अवसरों में हारने वाली टीम आस्ट्रेलिया ही थी। भारत ने भी 2001 में कोलकाता में फॉलोऑन के  बाद दबाव बनाकर ऑस्ट्रेलिया को ही हराया था। ये मैच वीवीएस लक्ष्मण और(281) राहुल द्राविड़(180) के बीच 376 रन की भागीदारी का मैच माना गया था। इनके अलावा हरभजन सिंह की गेंदबाजी ने कहर भी ढाया था। अब  न्यूज़ीलैंड भी फॉलोऑन के बाद जीतने वाला तीसरा देश बन गया है।
 क्रिकेट के पिच की लंबाई 22.56 मीटर होती है इसमे दोनो छोर पर 1.22 मीटर  के अंतर पर क्रीज़ और स्टंप होता है याने 1 रन दौड़ने के लिए दोनो बल्लेबाजों को 20.12  मीटर का फासला तय करना होता है।। न्यूज़ीलैंड के  नेल वागनर ने जेम्स एंडरसन को मौका ही नही दिया कि वे 20.12 मीटर की दूरी तय कर पाते। न्यूज़ीलैंड के कप्तान टीम साऊदी कह सकते है कि 1 रन की कीमत तुम क्या जाने स्ट्रोक्स बाबू।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2024
*भोपाल में आज जिला तैराकी प्रतियोगिता (मिनी ग्रुप स्विमिंग स्पर्धा) संपन्न हुई जिसमें गोल्ड एवं सिल्वर मेडल धारक के का सिलेक्शन के माध्यम से भोपाल टीम का हिस्सा बनकर राज्य…
 02 August 2023
नई दिल्ली: संजू सैमसन ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 41 गेंदों पर 51 रन बनाकर एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह…
 02 August 2023
त्रिनिदाद: ऐसा पहली बार देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली किसी सीरीज का हिस्सा हों और एक भी गेंद ना खेलें। जी हां, ऐसा वेस्टइंडीज…
 02 August 2023
टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स को छोड़ दिया जाए तो वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए लगभग हर पोजिशन पर तगड़ी फाइट है। विकेटकीपर के तौर पर संजू…
 02 August 2023
नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं,…
 02 August 2023
त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में बुरी…
 02 August 2023
द्वैपायन दत्ता, नई दिल्ली: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में बाजबॉल के अंदाज में खूब टेस्ट क्रिकेट में टी-20 के अंदाज में बवाल काटा। जब टीम के कप्तान बेन…
 04 May 2023
आईपीएल में  आइजीएल अति किसी भी चीज़ में बुरी होती है।क्रिकेट में भी अति हो रही है खासकर भारत मे। वैसे भी हम लोग साल भर टेस्ट, वनडे, टी 20 अंतरास्ट्रीय…
 01 May 2023
संजय दुबे  एडमंड हिलेरी औऱ सुनील गावस्कर दुनियां में दो ऐसे व्यक्तित्व है जिनके पास क्रमशः एवरेस्ट में चढ़ने औऱ टेस्ट क्रिकेट में पहलेपहल दस हज़ार रन बनाने का कीर्तिमान है।इनके…
Advt.