नगर पालिका में बनी सड़क का अभिलेख कार्यालय में नही,तो पैसा किसके पास

Updated on 30-11-2023 10:33 PM





सन्दीप मिश्रा



रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र में  लगभग 500 मीटर से ज्यादा इंटरलॉकिंग रोड बना दी गई और यह पता नहीं चला कि आखिरकार नगर पालिका के किस  टेंडर और किस अभिलेख के माध्यम से यह रोड बनी है क्योंकि जनसुनवाई में कुछ यही सामने आया है। मो० इमरान खान एडवोकेट पुत्र मो० साजिद रजा खान, निवासी आबिद नगर, जेल गार्डेन रोड, रायबरेली ने सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी की नगर पालिका द्वारा बनायी गयी इण्टरलॉकिंग रोड वार्ड नंबर 18 में एक भवन के आस-पास व सामने है  इण्टरलॉकिंग रोड की लम्बाई व चौड़ाई और किस वर्ष में नगर पालिका द्वारा बनायी गयी है विवरण प्रमाणित  उपलब्ध कराये। दूसरी सूचना इसी रोड की मांगी जिसमे  जैतूपुर की  नगर पालिका राजस्व विभाग द्वारा बनाये गये स्वीकृत मानचित्र / सरकारी मानचित्र की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने का निवेदन किया तथा तीसरी सूचना में वर्तमान में बनायी गयी इण्टरलॉकिंग रोड का टेण्डर उपरोक्त भवन संख्या के सामने के अनुसार प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने   को कहा था। जिस पर नगर पालिका द्वारा जवाब दिया गया की मागी गयी सूचना में तीनो बिंदुओ पर अभिलेखों में सूचना उपलब्ध नहीं है। तो आखिरकार किसने बनावा दी नगर पालिका में यह इंटरलॉकिंग सड़क




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 March 2024
संजय दुबे केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के एक के बाद एक लगातार नौ  समंंस को अनदेखा करने वाले अरविंद केजरीवाल  को उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद ईडी…
 12 March 2024
बिष्णु चंसोलिया लखनऊ।  वर्तमान सरकार वादा करने के बावजूद आगामी चुनाव के पूर्व किसानों को एसपी गारंटी कानून का वाजिब हक देने के लिए तैयार नहीं दिखती। इन हालातो को देखते…
 03 March 2024
विष्णु चसोलिया कालपी -जालौन-अहिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थी अब नगर निवासी साहित्यकार श्याम सुन्दर श्रीवास्तव 'कोमल' द्वारा रचित, रचनाये पढेगे । एन सी ई आर टी ने मुदिता नामक पुस्तक में…
 01 March 2024
विष्णु चंसोलिया की रिपोर्टसुरेन्द्रनगर/लखनऊ । श्री मद् भगवद् फाउंडेशन तत्वावधान में मनकामेश्वर मंदिर में  चल रही कथा का विश्राम दिवस है ।कथा के विश्राम दिवस पर डां कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री…
 28 February 2024
विष्णु चंसोलिया की रिपोर्ट सुरेन्द्रनगर/लखनऊ। श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन मनकामेश्वर शनि एवं हनुमान मंदिर सुरेंद्रनगर लखनऊ में आयोजित…
 17 February 2024
ऑफिस डेस्क लखनऊ। *विश्व की विलक्षण प्रतिभा के धनी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के  संस्थापक/जीवन पर्यन्त कुलाधिपति परम पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा…
 15 February 2024
ऑफिस डेस्क बालपुर/गोण्डा । श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्रचण्डी  महायज्ञ में कथा कहते हुए डॉ. कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया…
 14 February 2024
बालपुर/गोण्डा। श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्रचण्डी महायज्ञ में कथा कहते हुए कथा व्यास डॉक्टर कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया…
 13 February 2024
ऑफिस डेस्क लखनऊ। आज सनातन संगम न्यास के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम सनातनी धम्म आयोजन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश…
Advt.