जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई

Updated on 26-01-2024 09:45 PM
विष्णु चंसोलिया के साथ सनत बुधौलिया 


उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, झण्डा फहराने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की महत्वता और संविधान के मूल उद्देश्यों को बताया साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला।
         जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों  को 75वें गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तरक्की के मुकाम पर पहुंचे हिंदुस्तान की इस महान उपलब्धि का मुख्य कारण है, हमारे गौरवशाली लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान। उन्होंने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं यदि आपके पास कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है, तो उसकी समस्या का समाधान करें, जिससे आपके प्रति अच्छी सोच आमजन के प्रति जागृत हो। आजादी हासिल करने के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके लिए सभी देशवासियों को नाज है। उन्होंने कहा कि जाति वर्ग तथा धर्म के भेदभाव को बुलाकर देश की तरक्की के लिए एक जुट होकर सक्रिय योगदान दें। हम सबको सभी लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।   उन्होंने कहा कि अपनी आजादी को कायम रखते हुए देशहित में काम करें सभी अधिकारी अपने पद पर ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गरीबों, मजदूरों, असहायों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत करें। 
                  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु आरती साहू सहित आदि कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 March 2024
संजय दुबे केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के एक के बाद एक लगातार नौ  समंंस को अनदेखा करने वाले अरविंद केजरीवाल  को उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद ईडी…
 12 March 2024
बिष्णु चंसोलिया लखनऊ।  वर्तमान सरकार वादा करने के बावजूद आगामी चुनाव के पूर्व किसानों को एसपी गारंटी कानून का वाजिब हक देने के लिए तैयार नहीं दिखती। इन हालातो को देखते…
 03 March 2024
विष्णु चसोलिया कालपी -जालौन-अहिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थी अब नगर निवासी साहित्यकार श्याम सुन्दर श्रीवास्तव 'कोमल' द्वारा रचित, रचनाये पढेगे । एन सी ई आर टी ने मुदिता नामक पुस्तक में…
 01 March 2024
विष्णु चंसोलिया की रिपोर्टसुरेन्द्रनगर/लखनऊ । श्री मद् भगवद् फाउंडेशन तत्वावधान में मनकामेश्वर मंदिर में  चल रही कथा का विश्राम दिवस है ।कथा के विश्राम दिवस पर डां कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री…
 28 February 2024
विष्णु चंसोलिया की रिपोर्ट सुरेन्द्रनगर/लखनऊ। श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन मनकामेश्वर शनि एवं हनुमान मंदिर सुरेंद्रनगर लखनऊ में आयोजित…
 17 February 2024
ऑफिस डेस्क लखनऊ। *विश्व की विलक्षण प्रतिभा के धनी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के  संस्थापक/जीवन पर्यन्त कुलाधिपति परम पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा…
 15 February 2024
ऑफिस डेस्क बालपुर/गोण्डा । श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्रचण्डी  महायज्ञ में कथा कहते हुए डॉ. कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया…
 14 February 2024
बालपुर/गोण्डा। श्री मद् भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद् देवी भागवत महापुराण एवं रूद्रचण्डी महायज्ञ में कथा कहते हुए कथा व्यास डॉक्टर कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया…
 13 February 2024
ऑफिस डेस्क लखनऊ। आज सनातन संगम न्यास के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम सनातनी धम्म आयोजन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश…
Advt.