राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

Updated on 02-08-2023 05:43 PM

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाडियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रूपये और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रूपये की राशि दी जाती थी। वर्ष 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रूपये और शेष को दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।

एकलव्य पुरस्कार

वर्ष 2022 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2022 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।

विश्वामित्र पुरस्कार

किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमे प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।

लाईफ टाईम एचीमेंट आवर्ड

वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय लाईफ टाईम एचीमेंट पुरस्कार की श्रेणी में इंदौर के श्री अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2023
जी पी बुधौलिया की रिपोर्ट     भोपाल। म प्र  स्काउट एवं गाइड अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामील होने प्रदेश के सभी  कर्मचारी पूर्व निर्धारित…
 02 August 2023
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 20 से 26 अगस्त 2023 तक लाल परेड मैदान, भोपाल में मध्यप्रदेश के 9 जिलों भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा…
 02 August 2023
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोमा में रखे गये समस्त 14 चीते (7 नर एवं 6 मादा एवं 1 मादा शावक) स्वस्थ हैं, उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कुनो वन्य-प्राणी चिकित्सक टीम…
 02 August 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर शामिल हुईं। मुख्यमंत्री…
 02 August 2023
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए…
 02 August 2023
 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को निकली भगवान महाकाल की चौथी सवारी में पिछली तीन सवारियों के मुकाबले भीड़ नियंत्रित रही। प्रशासन ने नया प्रयोग करते हुए…
 02 August 2023
 उज्जैन। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ बीते दिनों कुछ लोगों ने टावर चौक पर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। जिसको लेकर नूरी ने मंगलवार को डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे…
 02 August 2023
भोपाल । मध्‍य प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सात जुलाई से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।प्रदेश भर में अभियान के पहले…
 02 August 2023
भोपाल । मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही नाम जोड़ने, हटाने…
Advt.