खोदकर क्यों निकाला गया नवजात का शव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ा फैसला, जानिए मामला

Updated on 02-08-2023 01:35 PM
कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एक महीने पहले मृत बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बच्चे के शव को दफना दिया था। जानकारी होने पर डीएम के आदेश पर डीएनए जांच के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे के शव को खोदकर बाहर निकाला गया। मंगलवार को डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने पर बच्चे के पिता का नाम सामने आएगा।

सजेती थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली रेप पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नागेश बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, परिजनों को इसकी जानकारी सात महीने बाद हुई। पीड़िता के परिजनों ने नागेश से शादी करने के लिए कहा गया तो वह मुकर गया। पीड़िता ने बीते तीन मई को सजेती थाने में नागेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने नागेश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

पुलिस को सूचना दिए बिना दफना दिया


परिजनों के मुताबिक बेटी की पांच जुलाई को अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते-पहुंचते तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसकी वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऑपरेशन के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए, शव को दफना दिया।

आरोप सिद्ध करने के लिए डीएनए जांच

रेप के आरोपी नागेश को दोषी सिद्ध करने के लिए डीएनए जांच जरूरी है। एसडीएम रामानुज के मुताबिक डीएम के निर्देश पर शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सीएमओ के निर्देश पर पोस्टमॉर्टम के लिए उर्सला के दो डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। डीएनए जांच के लिए फीमर बोन को संरक्षित किया गया है। इसके साथ ही नवजात के पूरे शरीर को संरक्षित करते हुए, लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की संस्तुति की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2023
चेन्नै: इराक में रह रहे डिंडीगुल के चिन्नाया के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। 45 वर्षीय निर्माण श्रमिक ने मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को एक वीडियो शेयर…
 02 August 2023
भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले की एक अदालत ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी समेत 13 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।…
 02 August 2023
कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एक महीने पहले मृत बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने पुलिस को…
 02 August 2023
अंकित तिवारी, गाजियाबाद: नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा के बाद जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। गाजियाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि…
 02 August 2023
बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की एक कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। कंपनी का चीनी कंपनी से संबंध था। हाई कोर्ट ने कहा कि…
 02 August 2023
अलवर : जिले के बानसूर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों सचिन गुर्जर (19 वर्ष) और मंजीत जाट (20 वर्ष )…
 02 August 2023
तिरुवनंतपुरम: केरल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां आश्रम में रह रही एक महिला संग दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने…
 02 August 2023
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी सचिन की मुख्य भूमिका का पता चला था। पता चला वह भारत से अजरबैजान पहुंच गया है। वहीं से वह दिल्ली और आस-पास के…
 08 April 2023
संजय दुबे धर्म  मे राजनीति हो या न हो लेकिन राजनीति का अपना धर्म होना चाहिए।  देश के राजनैतिक दलों के सामने यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि  वे किस…
Advt.