अगर वह जिंदा होती तो... शीजान खान का 70 दिन बाद छलका दर्द, तुनिषा शर्मा की मौत पर तोड़ी चुप्पी

Updated on 06-03-2023 06:23 PM
'अली बाबा: दास्तन-ए-काबुल' फेम शीजान खान 70 दिन जेल में बितान के बाद फाइनली बाहर आ गए हैं। उन्हें तुनिषा शर्मा के कथित सुसाइड केस में गिरफ्तार किया या था। एक्ट्रेस की मां ने एक्टर पर केस किया था। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब उनके बाहर आने से मां और दोनों बहनें बेहद खुश हैं। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में तुनिषा के बारे में बात की है और काफी सवालों के जवाब दिए हैं।

शीजान खान (Sheezan Khan) ने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने जेल से बाहर आने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं आज आजादी का सही मतलब समझ पा रहा हूं। मैं उसे महसूस कर सकता हूं। जब मैंने अपनी मां और बहनों को देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। अब मैं उनके पास आकर बहुत खुश हूं।'

जेल से बाहर आने के बाद शीजान की चाहत

शीजान खान ने कहा, 'आखिरकार मैं अपने परिवार के साथ हूं। ये बहुत अच्छी फीलिंग है। मैं कुछ दिनों के लिए बस इतना करना चाहता हूं कि मां की गोद में लेट जाऊं, उनके हाथ का बना खाना खाऊं और अपनी बहनों और भाई के साथ समय बिताऊं।'

तुनिषा के बारे में शीजान खान बोले

तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर कथित सुसाइड कर लिया था। 24 दिसंबर को ये घटना हुई थी और 25 दिसंबर को शीजान गिरफ्तार हो गए थे। दोनों का घटना के 15 पहले ही ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में एक्टर शक के घेरे में थे। जब इंटरव्यू में उनसे एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती।'

बहन फलक नाज ने जताई खुशी

इस दौरान बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने कहा, 'हम बेहद खुश हैं कि शीजान वापस आ गया है। अभी चीजें सही होने में समय लगेगा। शीजान फाइनली बाहर आ गया है और हम उन सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया और जो हमारे साथ खड़े रहे।' बता दें कि शीजान को 1 लाख बॉन्ड पर जमानत दी गई है और उनसे पासपोर्ट भी मांग लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2023
टीवी के तमाम सीरिल्स में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट आ रहा है। किसी में लीप तो कोई शो छोड़कर ही जा रहा है। अब 'भाबी जी घर पर है' से…
 02 August 2023
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 5 दिनों में यानी मंगलवार तक…
 02 August 2023
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए। ये वीक काफी इमोशनल भरा रहा। सबकी आंखों में आंसू थे।…
 02 August 2023
बेबिका धुर्वे के पिता जनार्दन, जो कि जाने-माने ज्योतिषी हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए। बीबी होटल वाले टास्क में वह घर में एंटर हुए। उन्होंने सभी…
 02 August 2023
इससे पहले तक प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर कई तरह की बातें कही जा चुकी हैं। खबर आई की 'जी…
 02 August 2023
इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जांच में ये सामने आ…
 02 August 2023
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच करण…
 02 August 2023
हरियाणा के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगह तक पहुंच चुकी है। कई बसें…
 02 August 2023
साल 1987। शेखर कपूर की डायरेक्टेड और बोनी कपूर की प्रोड्यूस्ड एक फिल्म आई थी। नाम था- मिस्टर इंडिया। इस मूवी में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे।…
Advt.