'प्रोजेक्ट के' एक्शन सीन के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, पसली की हट्टी टूटी, मांसपेशी फटी

Updated on 06-03-2023 06:35 PM
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। वह एक हादसे के शिकार हो गए हैं। फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान वह एक सीन शूट करने के दौरान घायल हो गए हैं। उन्हें चोट लग गई है। इस बार की जानकारी खुद एक्टर ने अपने ब्लॉग में दी है। बताया है कि हैदराबाद में एक्शन सीन शूट करने के दौरान उनको चोट लग गई, जिसके बाद अब वह 'जलसा' में आराम कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन आए दिन खबरों में बने रहते हैं और फैन्स को शॉकिंग न्यूज देते रहते हैं। कुछ समय पहले आपको याद हो तो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर बिग बी के साथ हादसा हुआ था। उन्होंने गलती से अपने पैर की नस काट ली थी। लगातार खून बहने की वजह सै उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। इस बारे में भी एक्टर ने तब खुद ही लोगों को बताया था। बड़ी मुश्किल से डॉक्टर ने खूना का बहाव रोका था। हालांकि ये जानबूझकर नहीं हुआ था। बल्कि जूते में लगे मेटल की वजह से हो गया था।

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने दी बैडन्यूज

अब एक बार फिर वह घायल हो गए हैं। Amitabh Bachchan ने ब्लॉग में बताया है कि हैदराबाद में वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक एक्शन सीन शूट करना था। उसे करने के दौरान वह चोटिल हो गए। पसली की हट्टी टूटी है और दाईं ओर की पसलियों की मांसपेशी फट गई है। शूट कैंसिल कर दिया गया है। हैदराबाद के AIG अस्पताल में सीटी स्कैन हुआ है और डॉक्टर से सलाह पर मैं घर वापस आ गया हूं। पट्टी बांध दी गई है और बाकी भी निगरानी में है। हिलने-डुलने और सांस लेने में दर्द है। ठीक होने में कुछ हफ्ते लगेंगे। दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है।

फैन्स से न मिल पाने का जताया दुख

अमिताभ बच्चन ने 4 मार्च के ब्लॉग में आगे लिखा- चोट लगने की वजह से अभी सारे काम सस्पेंड कर दिए हैं और शूट भी कैंसिल कर दिए हैं। जब तक इलाज नहीं हो जाता, तब तक कोई काम नहीं होगा। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और जरूरी चीजों के लिए मोबाइल पर एक्टिव हूं लेकिन मैं पूरी तरह से आराम कर रहा हूं। ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि मैं आज शाम जलसा के गेट पर फैन्स से नहीं मिल पाऊंगा। इसलिए आप लोग मत आइए। और जो आने का सोच रहे हों उन्हें भी ये बात बता दें। वैसे और सब ठीक है।

'कुली' के दौरान भी अमिताभ तो लगी थी चोट

बता दें कि अमिताभ बच्चन को ये दूसरी बार है जब मूवी के एक्शन सीन के दौरान चोट लगी है। उन्हें साल 1982 की फिल्म 'कूली' के दौरान भी भयंकर चोट लगी थी। वह मरते-मरते बचे थे। सीन में पुनीस इस्सर ने गलती से मुक्का अमिताभ बच्चन के पेट पर मार दिया था। इसके बाद वह करीब डेढ़ महीने अस्पताल में भर्ती भी थे। अब एक बार फिर उन्हें Project K के एक्शन सीन के दौरान घायल हो गए हैं। फैन्स अब उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2023
टीवी के तमाम सीरिल्स में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट आ रहा है। किसी में लीप तो कोई शो छोड़कर ही जा रहा है। अब 'भाबी जी घर पर है' से…
 02 August 2023
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 5 दिनों में यानी मंगलवार तक…
 02 August 2023
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए। ये वीक काफी इमोशनल भरा रहा। सबकी आंखों में आंसू थे।…
 02 August 2023
बेबिका धुर्वे के पिता जनार्दन, जो कि जाने-माने ज्योतिषी हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए। बीबी होटल वाले टास्क में वह घर में एंटर हुए। उन्होंने सभी…
 02 August 2023
इससे पहले तक प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर कई तरह की बातें कही जा चुकी हैं। खबर आई की 'जी…
 02 August 2023
इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जांच में ये सामने आ…
 02 August 2023
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच करण…
 02 August 2023
हरियाणा के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगह तक पहुंच चुकी है। कई बसें…
 02 August 2023
साल 1987। शेखर कपूर की डायरेक्टेड और बोनी कपूर की प्रोड्यूस्ड एक फिल्म आई थी। नाम था- मिस्टर इंडिया। इस मूवी में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे।…
Advt.